फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ban on meat sales across the district during the month of Sawan in Pilibhit

Pilibhit News: सावन माह में जिलेभर में मीट बिक्री पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर

Tue, 28 Jul 2026 05:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 05:22 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में सावन माह में मीट बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस-प्रशासन ने जिलेभर में मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। यह प्रतिबंध 30 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
Ban on meat sales across the district during the month of Sawan in Pilibhit
एसपी सुकीर्ति माधव - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्गों समेत जिलेभर में मीट की दुकानों को पूरे सावन माह बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह प्रतिबंध 30 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन कर चोरी-छिपे मीट बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मीट कारोबारियों को नोटिस देकर प्रतिबंध की जानकारी दें और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों को नियमित भ्रमण कर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सावन माह में इस वर्ष चार सोमवार पड़ेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला...', किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीबोगरीब दावा; पुलिस हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेले और अस्थायी दुकानों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी सुकीर्ति माधव ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई व्यक्ति चोरी-छिपे मीट की बिक्री करता मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

कांवड़ रूट पर रहेगी सीसी कैमरों से निगरानी
डीएम और एसपी ने शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर शाही चौकी मार्ग तक पूरे कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में सीसी कैमरे लगाए जाएं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। 

वहीं, दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों के विश्राम के लिए मंडी स्थल में की गई व्यवस्थाओं का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पेयजल, मोबाइल शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और ठहरने की सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed