{"_id":"657de763b3048675990e955e","slug":"ballabh-bhai-patel-amra-crore-won-the-final-match-of-volleyball-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-9350-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में ठंड से ठिठुर रहे मरीज, नहीं मिल रहे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में ठंड से ठिठुर रहे मरीज, नहीं मिल रहे कंबल
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के वार्ड में कंबल ओढ़कर लेटा मरीज । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की मुश्किलें ठंड में और बढ़ गईं हैं। मरीजों को एक तरफ जहां कंबल नहीं दिया जा रहा, वहीं कुछेक को पुराने कंबल दिए जा रहे हैं। वह कंबल इतने हल्के हैं कि उनमें ठंड रुकती नहीं। ऐसे में मरीज अपने घर से रजाई या कंबल मंगवाकर रात काट रहे हैं।
जिले में सर्दी ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजाें पर भी ठंड से खासे परेशान हैं। वजह यह है कि भर्ती मरीजों को कंबल नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि शासन की ओर से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सहूलियत के लिए रोज बेड सीट बदलने और सर्दियों में कंबल देने व्यवस्था की गई है। अधिक सर्दी होने पर दो-दो कंबल देने के आदेश हैं, लेकिन जिले के तापमान में लगातार कमी आने के बावजूद अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल नहीं मिल पा रहे हैं। तीमारदारों को अपने घरों से कंबल और रजाई लानी पड़ रही है। तीमारदारों ने बताया कि कई बार कंबल मांगा गया। न मिलने पर मजबूर होकर घर से कंबल मंगाने पड़े।
सांस एवं खांसी की समस्या के कारण शुक्रवार से अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से कंबल न मिलने पर घर से कंबल मंगाना पड़ा। - श्यामलाल, सैदपुर मंगतपुर
आज सुबह सांस एवं हृदय की बीमारी के कारण भर्ती हुई हूं। अस्पताल की तरफ से ओढ़ने के लिए कोई चादर और कंबल नहीं दिया गया। घर से कंबल मंगवाया है। - रियाजी बेगम, भिखारीपुर