फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bajrang Dal will include 20 thousand youth

Pilibhit News: 20 हजार युवाओं को शामिल करेगा बजरंग दल

Wed, 12 Jul 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal will include 20 thousand youth
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री विवेक मिश्र व अन्य । संवाद
पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री विवेक मिश्र ने बताया कि सितंबर के महीने में बजरंग दल महाभर्ती अभियान चलाएगा। इसमें जिले के 20 हजार युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

हिंदुओं की हत्या पर रोष व्यक्त किया। कहा कि कश्मीर में टारगेट किलिंग, मणिपुर में हिंसा में हिंदू पलायन के लिए मजबूर है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून, लवजिहादियों को फांसी की सजा की मांग की।
विज्ञापन

एक बरात घर में उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार होने के बाद देश में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल लोकसभा से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने, समान नागरिक संहिता का लागू कराने, एंटी लवजिहाद कानून बनाकर लवजिहादियों को दो माह में फांसी की सजा दिलाने, भारत में छुपे चार करोड़ से अधिक रोहिंग्या बंगलादेशी घुसपैठियों को भारत की सीमा से बाहर खदेडऩे की मांग करती है। जिला मंत्री अशोक राठौर, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री संजय कुमार मिश्रा, हर्ष प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2100 बाइकों से साथ निकालेंगे जलाभिषेक यात्रा
सावन के महीने में सात अगस्त को राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से 2100 बाइकों के साथ नगर में भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु शारदा नदी के धनाराघाट से जलभरकर त्रेतानाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed