फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bajaj Sugar Mill's crushing season ends after crushing 57.21 lakh quintals of sugarcane.

Pilibhit News: 57.21 लाख क्विंटल गन्ना पेरने के बाद बजाज चीनी मिल का पेराई सत्र खत्म

Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Sugar Mill's crushing season ends after crushing 57.21 lakh quintals of sugarcane.
अक्तूबर माह से शुुरू हुई थी पेराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। क्षेत्र का सारा गन्ना पेरने के बाद बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा का पेराई सत्र रविवार की रात समाप्त हो गया। मिल ने इस सत्र में 57.21 लाख क्विंटल गन्ना पेरा।

बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल का पेराई सत्र अक्तूबर में शुरू हुआ था। मिल ने 50 केंद्रोंं पर गन्ना खरीदा। क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने के बाद मिल प्रशासन ने रविवार की रात लगभग 12 बजे पेराई सत्र खत्म कर दिया।
विज्ञापन

पेराई सत्र खत्म होने से पहले मिल अधिकारियों ने जिला गन्नाधिकारी डॉ.खुशीराम भार्गव को अपने क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने की सूचना दी थी। जिला गन्नाधिकारी ने अपने स्तर से पूरे क्षेत्र में सर्वेक्षण कराया, जिसमें स्पष्ट हो गया कि बरखेड़ा क्षेत्र में गन्ना शेष नहीं रह गया। इसके बाद उन्होंने मिल प्रशासन को पेराई सत्र खत्म करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि मिल के पेराई सत्र खत्म होने की सूचना जिलाधिकारी, बरेली के उप गन्ना आयुक्त, लखनऊ के सहायक गन्ना आयुक्त और गन्ना आयुक्त को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed