फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bajaj has got off on payment made

किसानों ने मिल गेट पर शुरू किया धरना

Tue, 03 Feb 2015 11:47 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभ्ाीत
बरखेड़ा/पीलीभ्ाीत Updated Tue, 03 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bajaj has got off on payment made
भुगतान न होने से परेशान गन्ना किसानों ने बजाज मिल गेट पर अनिश्चितकालीन
विज्ञापन
धरना शुरू कर मिल को बंद करा दिया। इसके चलते सुबह 10 बजे से मिल बंद है। किसानों का कहना है कि बुधवार को मिल के पावर प्लांट को भी बंद कराया जाएगा।

जिले की चारों चीनी मिलों में बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल का हाल सबसे खराब है। जहां अन्य मिलों ने इस वर्ष का करोड़ों रुपया भुगताना कर दिया है वहीं इस मिल पर अभी पिछले साल का भुगतान बकाया है। भुगतान न होने से किसान परेशान हो रहे हैं।

 तमाम शिकायतों के बाद भी भुगतान न होने से नाराज किसान मंगलवार को मिल पहुंचे और उन्होंने मिल को बंद कराकर गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है मिल पर किसानों का करीब 100 करोड़ का भुगतान बकाया है इसके बाद भी प्रबंधन भुगतान की व्यवस्था नहीं कर रहा।

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका भुगतान नहीं किया जाता तब तक मिल को नहीं चलने दिया जाएगा और बुधवार को मिल परिसर में चल रहा पावर प्लांट (बिजली उत्पादन) भी बंद करा दिया जाएगा। धरना देने वालों में कमलेश कुमार गंगवार, माखनलाल, परमेश्वरी दयाल, तोताराम गंगवार, गोपाल गंगवार, नरेश कुमार, गप्पल बाबू सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed