{"_id":"5e973c338ebc3e774e113143","slug":"baagh-pilibhit-news-bly4027724134","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर की चहलकदमी से भागे किसान और मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर की चहलकदमी से भागे किसान और मजदूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। क्षेत्र के गांव सिरसा सरदाह में एक खेत में बाघ देखने के बाद किसान और मजदूर भाग खड़े हुए। वहीं इस घटना को लेकर दहशत है।
प्रधान पति सोनू सिंह के फार्म हाउस के पास खेत में गांव के श्रमिक गन्ने की छिलाई कर रहे थे। गन्ना लादते वक्त खेत में ट्राली फंस गई। सोनू सिंह के नौकर नेपाल सरकार सरकार और लालाराम की नजर अचानक खेत के पास झाड़ी में बैठे बाघ पर पड़ी। पहले तो वह कुत्ता समझकर उसे भगाने लगे। लेकिन जब बाघ चलने लगा तो डर की वजह से घबरा गए। वहां काम करने वाले अन्य मजदूर भी बाघ को देखकर भाग खड़े हुए। उन्होंने भागकर ग्राम प्रधान पति सोनू सिंह को बताया। वह कार से खेत पर पहुंचे और बाघ को कैमरे में कैद कर लिया। प्रधान ने बताया कि गन्ने फसल में अक्सर बाघ छुपा रहता है। इससे आसपास के मजदूरों को हर समय जान का खतरा बना रहता है। वन दरोगा मोहम्मद आरिफ ने लापरवाही भरे अंदाज में बताया कि टाइगर ने रिछौला मार्ग पर सड़क पार की थी तो वहां पर भी कुछ समय के लिए आवागमन बंद हो गया था। वह लोग वहीं पर हैं। उनकी टीम गश्त कर रही है।