फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BA final year student dies in road accident

Pilibhit News: सड़क हादसे में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
BA final year student dies in road accident
छात्रा आरती फाइल फोटो
बरखेड़ा। प्रतापडांडी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे कार की चपेट में आकर ई-रिक्शा सवार बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दियोरिया क्षेत्र के ग्राम नौवा नगला निवासी आरती देवी (20) पुत्री सुखलाल बरखेड़ा के एचआरपी डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को आरती गांव की अन्य छात्राओं के साथ कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। परीक्षा देकर अन्य साथियों के साथ ई-रिक्शा से गांव लौट रही थी। इस दौरान प्रतापडांडी गांव के पास कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में आरती की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed