{"_id":"6702c398a83bc74e6604b931","slug":"ayushman-cards-are-not-being-made-for-four-days-due-to-the-site-being-closed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-123606-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साइट बंद होने से चार दिनों से नहीं बन रहे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साइट बंद होने से चार दिनों से नहीं बन रहे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
बीसलपुर। केवल दो दिन चलने के बाद ही साइट बंद हो गई, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनना बंद हो गए हैं। चार दिनों से कार्ड नही बन रहे हैं।
पिछले सप्ताह भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए खोले गए कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया था। अगले दिन से उस कक्ष में लाभार्थियों के कार्ड बनने लगे।
दो दिन तक कार्ड बनते रहे, उसके बाद साइट लखनऊ से बंद हो गई और लाभार्थियों के कार्ड बनने बंद हो गए। इस प्रकार पिछले चार दिनों से कार्ड नही बन पा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों में रोष है। काफी लाभार्थी रोजाना कार्ड बनवाने आते हैं और घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट आते हैं।
विज्ञापन
साइट कब तक बंद रहेगी, कब खुलेगी और कब से लाभार्थियों के कार्ड बनने शुरू होंगे, कुछ कहा नही जा सकता। इस बाबत स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि साइट का लखनऊ स्तर पर ट्रायल चल रहा है। इस वजह से वह बंद है। बहुत जल्द साइट खुल जाएगी और लाभार्थियों के कार्ड बनने लगेंगे।