फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ayushi and Himanshu won the individual championship

Pilibhit News: आयुषी और हिमांशु ने हासिल की व्यक्तिगत चैंपियनशिप

Sun, 17 Nov 2024 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ayushi and Himanshu won the individual championship
बीसलपुर ​शिशु मंदिर में विजेता बच्चो को किया गया पुरस्कृत।संवाद
बीसलपुर (पीलीभीत)। सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पीलीभीत की आयुषी और बालक वर्ग में आगरा के हिमांशु ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की है।
विज्ञापन


शिशु भारती के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर में हो रही तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत के सभी 10 जिलों के विभिन्न सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूलों के 650 बच्चों ने प्रतिभाग किया। समापन पर खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

घोषित परिणामों के अनुसार बालक वर्ग में आगरा के हिमांशु और बालिका वर्ग में बीसलपुर (पीलीभीत) की आयुषी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मावतार अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन सुनील मिश्रा ने किया। पुरस्कार वितरण के बाद सभी बच्चे अपने विद्यालय लौट गए। बच्चों के साथ उनके विद्यालयों के शिक्षक भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed