फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Authority seek 1.72 crores for calculation of tigers

बाघों की गणना को भेजी 1.72 करोड़ की डिमांड

Fri, 02 Feb 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 02 Feb 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Authority seek 1.72 crores for calculation of tigers
टाइगर
एनटीसीए (नेशनल टॉइगर कंजर्वेशन अथॉर्टी) के निर्देश पर टाइगर रिजर्व में बाघ की गणना की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वनविभाग ने शासन से 1.72 करोड़ की डिमांड भेजी है, जिसमें 1.45 करोड़ रुपये 580 कैमरों को खरीदने के लिए मांगे गए हैं। 
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व सहित देश के सभी टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना इस बार एक साथ कराई जानी है। इसके लिए टाइगर रिजर्व में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दो चरणों में होने वाली गणना में पहले पैदल गश्त कर बाघ, वन्यजीव एवं पेड़ पौधों की गणना होगी। इसके बाद जंगल की सभी रेंजों में कैमरे लगाकर गिनती कराई जानी है। दो से तीन माह तक चलने वाली इस बाघ गणना में इस बार सबसे बड़ी दिक्कत कैमरों को लेकर आ रही है। वजह देश के सभी टाइगर रिजर्व में एक साथ गणना होना बताई जा रही है। इसलिए वन विभाग को कहीं और से कैमरों को प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में वन विभाग को अपने स्तर से कैमरे खरीदने पड़ेंगे।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की सभी पांच रेंजों की 52 बीटों के लिए 750 कैमरों की जरूरत होगी। इसमें वन विभाग के पास मात्र 170 कैमरे ही उपलब्ध हैं। ऐसे में 580 नए कैमरे खरीदने होंगे। वन विभाग ने बाघ गणना के लिए कैमरे खरीदने एवं इस पर आने वाले अन्य खर्चों के लिए शासन से 1.72 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है। इसमें 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि से 580 कैमरे खरीदने के लिए, जबकि 27 लाख रुपये अन्य खर्चों के लिए मांगे गए हैं। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि बाघ गणना की तैयारियां चल रही हैं। कैमरों की खरीद सहित विभिन्न कार्यों के लिए शासन से बजट मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed