{"_id":"f740078d6f11ac6dddc86801e02d93aa","slug":"authorities-launched-preparation-of-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने शुरू की नामांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने शुरू की नामांकन की तैयारी
Pilibhit
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत और बीडीसी चुनाव के प्रथम चरण के लिए सोमवार से नामांकन होना है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट और मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक में बेरीकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तीन दिन से हो रही है। नामांकन पत्रों को जमा कराने के लिए प्रशासन दोनों ब्लाक एवं कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्थाएं कराने में जुट गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय तक बेरीकेडिंग की जा रही है। नामांकन को आने वाले प्रत्याशी अनुमोदन के साथ कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से होते हुए सीधे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगे। इसमें किसी अन्य रास्ते से कोई प्रवेश न कर सके इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी प्रकार मरौरी ब्लाक के सभागार में बाहर भी बेरीकेडिंग का काम शुरू करा दिया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि रविवार दोपहर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएगी। उधर मतदान के लिए शनिवार को मतपेटियों की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया गया है। मैकेनिक से बचत कार्यालय के निकट स्टोर में रखी मतपेटियों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन