फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempted theft in the house, accused attacked the woman when she made noise and fled

Pilibhit News: घर में चोरी की कोशिश, शोर मचाने पर महिला पर हमला कर भागा आरोपी

Sun, 03 Aug 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in the house, accused attacked the woman when she made noise and fled
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ललपुरिया साहब सिंह गांव में शुक्रवार रात चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने आहट पर जागी महिला पर बांके से हमला कर दिया। हाथ में बांका लगने से महिला घायल हो गई। इसके बाद बदमाश भाग गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। गांव निवासी पातीराम के घर में एक चोर घुसा। घर के भीतर सो रही पातीराम की पत्नी सुनीता देवी की नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाया। जिससे घबराकर चोरों ने सुनीता पर बांके से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं। शोर मचाने पर चोर बिना कोई सामान चुराए मौके से भाग निकला। परिजनों के अनुसार घर में एक ही व्यक्ति घुसा था, जबकि बाहर अन्य लोगों के होने की आहट महसूस की गई। घटना के बाद परिजन सहम गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसके बाएं हाथ में गंभीर घाव बताते हुए टांके लगाए। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed