{"_id":"6aca83daa0ea6ae9ba04e096","slug":"attempted-burning-by-pouring-diesel-for-dowry-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-170747-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की खातिर डीजल डालकर जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की खातिर डीजल डालकर जलाने का प्रयास
Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के खुंडारा निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह 20 अप्रैल 2024 को बरेली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नौ अगस्त को ननदों ने उस पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। 12 अगस्त की रात पति की गैर मौजूदगी में ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद