फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attacked with a stick in a quarrel, hand broken

Pilibhit News: कहासुनी के विवाद में लाठी से किया प्रहार, हाथ टूटा

Sun, 01 Jun 2025 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Attacked with a stick in a quarrel, hand broken
पीलीभीत। घूरे के विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने ग्रामीण के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद दोबारा चौराहा पर घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। इससे उसका बाया हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम अजीत डांडी निवासी जमुना प्रसाद ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 27 मई को शाम सात बजे घूरे को लेकर उसकी गांव के ही श्यामाचरण, उनकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र रामपाल और हरीश से कहासुनी हो गई। उसके पिता दुर्गाप्रसाद ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दिन रात 11 बजे आरोपी पक्ष उसके घर में घुस आए और घर की दीवार तोड़ दी। शोर शराबा होने पर आरोपी वहां से भाग गए। बताया कि 28 मई को सुबह छह बजे वह दुकान से सौदा लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि गांव के चौराहा पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे उसका बाया हाथ टूट गया। शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed