फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam overbridge work will pick up pace, efforts to remove police post and pillars are intensified

Pilibhit News: असम ओवरब्रिज का काम पकड़ेगा रफ्तार, पुलिस चौकी व खंभे हटाने की कवायद तेज

Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Assam overbridge work will pick up pace, efforts to remove police post and pillars are intensified
पीलीभीत के असम चौराहे के पास बनायी गई पुलिस चौकी।संवाद
पीलीभीत। नए साल की शुरुआत के साथ ही असम चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से रोड़ा बनी असम हाईवे पुलिस चौकी को हटाने की कवायद तेज हो गई। चौकी पर खड़े पुराने और कबाड़ वाहनों को हटाया जा रहा है। चौराहे पर एक अस्थायी चौकी भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने और सुगम आवागमन के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। दिसंबर 2022 में कार्य की शुरुआत की गई। आगरा की कार्यदायी संस्था काम करा रही है। 650 मीटर लंबाई में बनने वाले ब्रिज का करीब 400 मीटर से दायरे में काम पूरा भी हो चुका है। ओवरब्रिज के दायरे में पुलिस चौकी और बिजली के खंभों के अलावा मंडी के ड्रेन भी आ रही थी।
विज्ञापन

इनको हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन अमल न हो पाने से कार्य की गति धीमी थी। इसको लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से पत्राचार किए गए। शनिवार को कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिस चौकी पर खड़े कबाड़ वाहनों को हटवाकर टाइगर तिराहे के पास शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही बिजली के खंभों को हटाने की प्रक्रिया भी तेज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाने हैं 21 खंभे
ओवरब्रिज के निर्माण क्षेत्र में बिजली के सैकड़ों खंभे आ रहे थे। कार्य शुरू होने के बाद विभाग से पत्राचार किए गए। कई खंभों को हटाया भी गया। अभी करीब 21 खंभे बचे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित दुबे ने बताया कि बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने के लिए अभिलेखों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही खंभों को शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed