फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Asked for clarification from social welfare officer when only seven percent applications were received

Pilibhit News: सिर्फ सात फीसदी आवेदन होने पर समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 19 Oct 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Asked for clarification from social welfare officer when only seven percent applications were received
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 1181 विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। बावजूद इसके अप्रैल से अब तक जिले में सिर्फ 150 ही आवेदन आ सके हैं। शासन स्तर पर हुई समीक्षा में स्थिति बेहद खराब होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से गरीब युवतियों का सामूहिक विवाह कराया जाता है। इसके लिए शासन की ओर से हर साल बजट जारी करने के साथ ही लक्ष्य भी दिया जाता है। इस वित्तीय वर्ष के लिए शासन ने 1181 विवाह कराने का लक्ष्य जिले को दिया था। इसके लिए अप्रैल से ही आवेदन आना शुरू हो गए।
विज्ञापन

अब नवंबर में हर ब्लॉक में सामूहिक विवाहों का आयोजन कराने की तैयारी की जा रही है। शासन स्तर पर समीक्षा की गई तो जिले की स्थिति काफी खराब मिली। यहां पर महज छह माह में 150 लोगों का ही आवेदन हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिले के समाज कल्याण अधिकारी को समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ऐसे में अब आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर संबंधित को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed