फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As the heat increased, coolers were sold in large numbers, business boomed, stock was low

Pilibhit News: गर्मी बढ़ी तो खूब बिके कूलर, व्यापार में उछाल, कम पड़ा स्टॉक

Wed, 26 Jun 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
As the heat increased, coolers were sold in large numbers, business boomed, stock was low
बाजार में एक दुकान पर ब्रिकी को रखे कूलर।संवाद
पीलीभीत। तराई के इस जनपद में भी इस बार खूब गर्मी पड़ी। इससे इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रौनक अधिक रही। व्यापारियों का दावा है कि इस बार पंखा, कूलर की बिक्री पिछले कई सालों की अपेक्षा काफी अधिक हुई। आलम यह रहा कि अग्रिम रुपये जमा करने के बाद भी माल नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने अपना एहसास कराना शुरू कर दिया था। गर्मी से परेशान लोग पंखा, कूलर खरीदने को मजबूर हुए। वहीं एसी भी खूब बिके। कई ऐसे भी लोग थे जिन्होंने गर्मी से निजात पाने के लिए पुराने पंखों और कूलर की ही मरम्मत कराई।
विज्ञापन

अप्रैल, मई और जून में गर्मी का सितम अधिक रहा। इससे इलेक्ट्रानिक दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। ढाई लाख आबादी वाले शहर की बात करें तो यहां इलेक्ट्रानिक की छोटी- बड़ी करीब 25 दुकानें हैं। दुकानदारों का कहना है कि वैसे हर साल पंखा, कूलर की बिक्री सामान्य रहती थी, लेकिन इस बार बिक्री पिछले कई सालों की अपेक्षा काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे डिमांड 60 प्रतिशत तक बढ़ गई। मार्च के पहले सप्ताह से ही रौनक बढ़ गई थी, पर अप्रैल, मई में व्यापार में जबरदस्त उछाल रहा। आलम यह रहा कि पिछले एक माह से दुकानों पर कूलर का स्टॉक खत्म हो चुका है। अग्रिम रुपये भेजने के बावजूद माल नहीं मिल पा रहा है। (संवाद)
00
करीब 10 करोड़ का व्यापार होने का दावा
शहर के दुकानदारों का कहना है कि चार माह तक कूलर, पंखों की जमकर बिक्री हुई। दावा है कि इस बार शहर में इलेक्ट्रानिक सामान का करीब 10 करोड़ का व्यापार हुआ। उनका कहना है कि माल कम नहीं पड़ता तो बिक्री और भी अधिक बढ़ जाती।

000
पांच से 20 हजार तक की लागत के अधिक बिके कूलर
व्यापारियों का कहना है कि बाजार में करीब पांच कंपनियों के कूलर हैं। जिसकी कीमत पांच हजार से शुरू होेकर 25 हजार तक है। इस बार गर्मी अधिक पड़ने से मध्यम वर्ग के लोगों ने पांच से लेकर 20 हजार तक की कीमत के कूलर अधिक खरीदे।
000
व्यापारी बोले- पूरा नहीं कर पा रहे माल
इस बार की गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ व्यापार हुआ। रुपये जमा करने के बाद भी माल नहीं मिल पा रहा है। करीब 10 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है।
- विमल गुलाटी, व्यापारी
000
इस बार कूलर की डिमांड अधिक रही। एक माह से स्टॉक खत्म है। ऊपर से माल नहीं मिल पा रहा है। पिछले कई सालों की अपेक्षा इस बार बिक्री सबसे अधिक हुई।
- संदीप अग्रवाल, व्यापारी

बाजार में एक दुकान पर ब्रिकी को रखे कूलर।संवाद

बाजार में एक दुकान पर ब्रिकी को रखे कूलर।संवाद

बाजार में एक दुकान पर ब्रिकी को रखे कूलर।संवाद

बाजार में एक दुकान पर ब्रिकी को रखे कूलर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed