{"_id":"654fbaebad0ff0f8900ec84a","slug":"as-soon-as-the-site-opened-chuka-tharu-and-tree-hatay-were-booked-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-7453-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साइट खुलते ही बुक हुईं चूका की थारू और ट्री हटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साइट खुलते ही बुक हुईं चूका की थारू और ट्री हटें
विज्ञापन
चूका पर बनी हट । फाइल फोटो
पीलीभीत। 15 नवंबर को शुरू हो रहे टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के लिए दस दिन वन निगम की हटों को लेकर बंद रही साइट अब खोल दी गई है। साइड के खुलते ही सैलानियों ने बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। अब तक चूका की सभी थारू और ट्री हटें 18, 24, 25 और 27 नवंबर के लिए बुक हो गईं है।
15 नवंबर से शुरू होने वाले टूरिस्ट सत्र को लेकर सैलानियों के लिए हटों की बुकिंग पहली नवंबर से शुरू हो जाती है। इसके लिए वन निगम की साइड भी खुल जाती है। इस बार साइट तय समय पर नहीं खुल सकी थी। इसके चलते सैलानी चूका में ठहरने के लिए हटों की बुकिंग नहीं कर पा रहे थे। जब सत्र आरंभ होने में महज पांच दिन बचे तो साइट भी खोल दी गई है। साइट के खुलते ही लोगों ने एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। इसमें अभी चूका की थारु हटें और सभी ट्री हटों की 18, 24, 25 और 27 नवंबर की बुकिंग हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि सत्र आरंभ होने के पहले पखवाड़ा तक सभी हटों की बुकिंग हो जाएगी।
इस बार भी वाटर हट को लेकर हुई मायूसी
चूका पर ही बनी वाटर हट की पिछले सत्र से बुकिंग बंद है। इस हट को वन निगम से टाइगर रिजर्व ने अपने अधीन कर लिया था। कारण था कि वीआईपी के आने पर उनको यहां पर ठहराया जाएगा। इस बार उम्मीद थी कि वाटर हट की टाइगर रिजर्व अपने स्तर से बुकिंग शुरु करा देगा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका।