फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrangements should be made on time for flood management

Pilibhit News: बाढ़ प्रबंधन के लिए समय पर किए जाएं इंतजाम

Thu, 11 Jul 2024 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made on time for flood management
पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के बाढ़ शरणालय में बाढ़ पीड़ितों को सहायता किट बांटते मुख्
पूरनपुर। बाढ़ प्रभावित गांव चंदिया हजारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर स्थानीय लोगों का दर्द फूट पड़ा। लोगों ने मुख्यमंत्री से नदी किनारे होने वाले बचाव कार्य सही से और समय पर कराने के लिए कहा। लोग बोले जिले में नदी के किनारे वाले गांवों में हर साल बाढ़ कहर मचाती है, बावजूद बाढ़ प्रबंधन के उपाय नाकाफी है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गांव अभयपुर जगतपुर (रूदपुर) में सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे। गांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ग्रामीणों का कार से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने जयश्रीराम, योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंंत्री ने गांव के बाढ़ शरणालय पहुंचकर सभी शरणार्थियों से हाल पूछा।
विज्ञापन

यहां रह रहे रविंद्रनाथ ने कहा कि साहब हम भूखे रह लेंगे। मगर, बाढ़ बचाव के लिए होने वाले इंतजाम सही तरह से हो जाएं। हर साल बाढ़ कहर मचाती है मगर जिम्मेदार सुध नहीं लेते। भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में पूछने पर मालती मंडल बोलीं कि पिछले साल जमीन नदी में समा गई थी, अब तक मुआवजा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने डीएम संजय कुमार सिंह को जल्द ही नदी में समाई जमीन पर जमीन का पट्टा और आवास दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता राय, कृष्णा मंडल ने भी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ शरणालय में शरणार्थियों को सहायता किट बांटी। चंदिया हजारा के ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू ने सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव से शारदा नदी के कटान, बाढ़ से बचाव के लिए 15 सौ मीटर में लगाए गए जियो बैग के आगे और पीछे से गांव में जलभराव की जानकारी देकर जियो बैग की ठोकर का दायरा बढ़वाने की मांग की।
सिंचाई मंत्री ने मामले को दिखवाकर राहत कार्य कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री संजय गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, प्रवक्तानंद, डीएम संजय कुमार आदि थे।




भीड़ में खड़े बच्चों से मुख्यमंत्री ने पूछा हाल

फोटो 26-

पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी। कार से ही लोगों का अभिवादन स्वीकारने के साथ कुछ युवकों और अन्य लोगों से भी चलती कार से मुख्यमंत्री ने हाल पूछा। बाढ़ शरणालय से लौटते समय भीड़ में खड़े दो बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री उनके पास रूक गए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के बाढ़ शरणालय में बाढ़ पीड़ितों को सहायता किट बांटते मुख्

पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के बाढ़ शरणालय में बाढ़ पीड़ितों को सहायता किट बांटते मुख्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed