{"_id":"693eff7de2dfa0c5af06535f","slug":"army-jawan-dies-of-heart-attack-in-assam-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149839-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सेना के जवान की असम मेंं हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सेना के जवान की असम मेंं हार्ट अटैक से मौत
Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
मनीष भारती का फाइल फोटो
पूरनपुर। हजारा थाना के गांव सिद्धनगर निवासी भारतीय सेना के जवान मनीष उर्फ जितेंद्र की रविवार को असम में तैनाती के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार सुबह शव घर पहुंचने की संभावना है।
गांव सिद्धनगर निवासी विश्वनाथ प्रसाद के बड़े पुत्र मनीष की वर्ष 2012 में भारतीय सेना में नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनात असम के तेजपुर क्षेत्र में थी। रविवार को मनीष के निधन की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। मनीष के पिता ने बताया कि रविवार को पहले ग्राम प्रधान ने पुत्र की हार्ट अटैक से निधन होने की सूचना दी। बाद में सेना के अफसरों ने पुत्र का शव लेकर असम से रवाना होने की जानकारी दी। मनीष कुछ महीने पहले छुट्टी पर घर आए थे। इसके बाद 21 सितंबर को वापस गए थे। उनका छोटा भाई आशीष संपूर्णानगर चीनी मिल में संविदा पर तैनात है। चाचा शिवनाथ रोजगार सेवक हैं। मनीष की शादी पलिया क्षेत्र के गांव देवीपुर में हुई थी। उसके छह साल की पुत्री है। परिवार में पिता और मां सुलहश्री देवी हैं।