फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   arif saras meet after 27 days seeing touchy video varun gandhi gets emotional appeals to reunite them

Arif Saras: वरुण गांधी भी हुए भावुक, कहा- ये कहानी खास! इस स्वच्छंद जीव को लौटा दें उसका आसमान, आजादी और मित्र

Wed, 12 Apr 2023 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Apr 2023 01:40 PM IST
सार

अमेठी के जामो ब्लॉक निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगने से खून निकल रहा था। उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी।

विज्ञापन
arif saras meet after 27 days seeing touchy video varun gandhi gets emotional appeals to reunite them
वरुण गांधी ने आरिफ सारस को मिलाने की अपील की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी में अमेठी के मो. आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर छा गई थी। ठीक उसी तरह अब उनका बिछड़ना भी सुर्खियों में बना हुआ है। राजनीति का केंद्र बन चुका सारस करीब 27 दिन बाद अपने दोस्त आरिफ से मिला। अब उनके मिलन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और भाजपा सांसद वरुण गांधी तक इसे देखकर भावविभोर हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने तो ट्वीट तक कर डाला और गुजारिश की है कि आरिफ और सारस की दोस्ती खास है। इन दोनों दोस्तों को एक कर देना चाहिए। जब से आरिफ के सारस से मिलने का वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया यूजर्स यही मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने ये वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 'सारस और आरिफ की कहानी खास है! एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है। यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिए नहीं। उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी रही सारस की खुशी

चिड़ियाघर के वन्य जीव अस्पताल में रह रहा सारस आरिफ का दुलार पाकर चहक उठा। उसने पंख खोलकर दोस्त आरिफ का स्वागत किया।

क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को सारस से मिलने की इजाजत मिली है। सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने आरिफ को सारस से मिलने की अनुमति दी। आरिफ 10 मिनट तक दोस्त सारस के पास रुका।

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रशासनिक अधिकारियों से सारस को पक्षी विहार में छोड़ने की मांग रखी। यहां पर रेंजर नवेद इकराम, महेश तिवारी, डिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. नितेश कटियार, डॉ. मोहम्मद नासिर मौजूद रहे। 

आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी

अमेठी के जामो ब्लॉक निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगने से खून निकल रहा था।

उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी। उसके बाद सारस को खेत पर किनारे लिटा दिया। इसके बाद लगातार उसकी देखरेख करते रहे। सारस आरिफ के घर पर ही रहने लगा। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती मिसाल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed