फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another youth is also on the police radar in the Barkheda murder case

Pilibhit News: बरखेड़ा हत्याकांड में एक अन्य युवक भी पुलिस के रडार पर

Fri, 22 Nov 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Another youth is also on the police radar in the Barkheda murder case
बरखेड़ा। युवती की हत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में बरखेड़ा के ही एक अन्य युवक का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने उक्त युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि युवक घर से फरार है। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के अरसिया बोझ गांव के निकट चकरोड के किनारे 19 नवंबर को एक युवती का खून से लथपथ शव मिला था। जिसकी पहचान शहर के नौगवा पकड़िया क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवती के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतका के भाई युसूफ की तहरीर पर पुलिस ने बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी युवक गासिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया मामले में थाना क्षेत्र के ही एक अन्य युवक का नाम भी प्रकाश में आया है। जिससे कई अहम तथ्य निकलकर सामने आ सकते हैं। उसको हिरासत में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह फरार है, इससे पुलिस का शक उस पर और गहरा गया है। उक्त युवक को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed