फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anjali, Abhinay and Kusum were first in the competition

प्रतियोगिता में अंजलि, अभिनय और कुसुम रहे प्रथम

Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anjali, Abhinay and Kusum were first in the competition
बीसलपुर। शफी डिग्री कॉलेज और निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता विषय पर पोस्टर, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जिसमें अंजलि गंगवार, अभिनय और कुसुम लता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दोनों कॉलेजों में हुए प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने शमा जलाकर किया। शफी डिग्री कॉलेज में हुई स्लोगन प्रतियोगिता में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र अभिनय ने प्रथम, रजनीश कुमार ने द्वितीय और आकाश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुसुम लता ने प्रथम, दीक्षा रस्तोगी द्वितीय और फरीन तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार, समन्वयक अनीस बेग और प्रवक्ता फईम सिद्दीकी शामिल थे। प्रतियोगिता का संचालन डीएलएड प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने किया। निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता में अंजलि गंगवार प्रथम, राहुल द्वितीय और शालिनी गंगवार तृतीय रही। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी, लक्ष्मी गंगवार, अमित कुमार, कमल कुमार और आरिफ खां आदि शामिल थे। प्रतियोगिता का संचालन विकास गंगवार ने किया। दोनों कॉलेजों में हुई प्रतियोगिताओं में 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed