{"_id":"5831a74d4f1c1bbf04b397fb","slug":"anganwadi-workers-would-hold-demonstrations-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स बनारस में करेंगी धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स बनारस में करेंगी धरना प्रदर्शन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स बनारस में करेंगी धरना प्रदर्शन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के आंगनबाड़ी वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा ने बैठक में दी।
शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में रविवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की समस्या को लेकर उन्हें एकजुट करने का काम किया जा रहा है। समस्याओं को लेकर जल्द ही प्रदेश भर की आंगनबाड़ी वर्कर्स प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, लड़ाई जारी रखी जाएगी। जिला प्रभारी हरीश कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको लेकर तमाम बार धरना प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन शासन प्रशासन इसमें कोई राहत देने को तैयार नहीं है। अब जल्द ही समस्याओं को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला संरक्षक रामपाल गौतम, जिलाध्यक्ष वीरबाला, विभा जायसवाल, शशिबाला, गीता, दीपा, लक्ष्मी, अनीता, आरती, सर्वेश, हृदय वर्मा, अमिता, सारिका सिंह आदि मौजूद रहे।