फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An overhead tank will be built in Nagar Panchayat Naugwan Pakriya

Pilibhit News: नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में बनाया जाएगा ओवरहैड टैंक

Thu, 30 May 2024 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
An overhead tank will be built in Nagar Panchayat Naugwan Pakriya
नगर पंचायत पकड़िया नौगवा का कार्यालय भवन । फाइल फोटो
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। अमृत योजना दो के तहत इसे शामिल किया गया है। इसके लिए जल निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया नगर पंचायत के अफसरों ने जल निगम के साथ समन्वय स्थापित कर अमृत 2.0 योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, जिससे कि नगर पंचायत की करीब बीस हजार आबादी को शुद्ध पानी मिल सके। जिस पर जल निगम की ओर से नौगवां पकड़िया में 25 हजार लीटर क्षमता वाले ओवरहैंड टैंक निर्माण और नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा गया। अब इसका डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। अधिकारी अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
ग्राम पंचायत का था दर्जा तब डाली गई थी पाइपलाइन
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में वर्ष 2012 से पहले जल निगम ने पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया था। पाइप लाइन डाली गई। जिसके लिए पांच करोड़ रुपये खर्च हुए। फिर भी पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। अब नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। इसके बाद पाइप लाइन को चालू करने के लिए नौगवां पकड़िया नगर पंचायत की ओर से 39 लाख रुपये का एक टेंडर एक साल पहले निकाला गया था। इसमें काम करवाकर जलापूर्ति चालू करानी थी। इसके बाद भी नौगवां पकड़िया, इस्लामनगर, शारदा अस्पताल के पीछे, नौगवां नंबर एक समेत कई इलाकों में पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
हर घर जल योजना के तहत सभी को अमृत योजना से जोड़ा जा रहा है। इसलिए नौगवां पकड़िया का भी डीपीआर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ओवहैंड टैंक के लिए जगह और लाइन डलवाने का काम किया जाएगा।
-प्रवीण कुमार अधिशासी अभियंता, जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed