{"_id":"6838a672798c4d889d053983","slug":"an-employment-servant-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136845-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रोजगार सेवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रोजगार सेवक की जान गई
Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। बीसलपुर–पीलीभीत मार्ग के अर्जुनपुर मोड़ पर बुधवार को देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में रोजगार सेवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी दाताराम गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र बृजेश कुमार (30) गांव में ही रोजगार सेवक है। बृजेश बुधवार को देर रात बीसलपुर से बाइक से गांव आ रहा था। रास्ते में बीसलपुर–पीलीभीत हाईवे के अर्जुनपुर मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार किसी भारी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। काफी देर बाद जब कोतवाली पुलिस की टीम उधर गश्त करने पहुंची, तब टीम ने सड़क पर शव पड़ा देखा। उसके कपड़ों में मिले अभिलेखों से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस से सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गए। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता दाताराम, बहन सुनीता देवी, उर्मिला देवी, बबली देवी, संतोषी देवी, भाई अवधेश कुमार और कमलेश कुमार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। इधर हादसे के बाद ब्लॉक कार्यालय में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत रोजगार सेवक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संवाद