फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An elderly farmer going on foot was hit by a dumper, dies

पैदल जा रहे बुजुर्ग किसान को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
An elderly farmer going on foot was hit by a dumper, dies
गजरौला। असम हाईवे पर बिठौरा गांव के पास बुधवार को करीब सुबह आठ बजे डंपर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के बिठौरा निवासी किसान राम भरोसे लाल (50) बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे के किनारे स्थित बाजार में आए थे। कुछ देर तक रुकने के बाद वह पैदल हाईवे के किनारे होकर घर के लिए लौटने लगे। इस दौरान बिठौरा कला पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर पीछे से आए डंपर ने ग्रामीण को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ग्रामीण घायल होकर गिर गया। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। डंपर चालक को पकड़ा और उसकी धुनाई लगा दी। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस के लिए फोन कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed