फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amritpal Singh updates punjab police reached pilibhit for investigation

Amritpal Singh: जिस स्कार्पियो कार से अमृतपाल पहुंचा था पंजाब, उसे लेकर अब सामने आई नयी बात

Thu, 30 Mar 2023 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 06:10 PM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार को एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तराखंड का था। गाड़ी पीलीभीत के अमरिया स्थित बड़ेपुरा गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह के नाम पर पंजीकृत थी। अब इस मामले में नयी बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Amritpal Singh updates punjab police reached pilibhit for investigation
अमृतपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में जिस स्कार्पियो से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पहुंचने की बात सामने आ रही है, वह गाड़ी भले ही पीलीभीत के अमरिया के बड़ेपुरा स्थित गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह के नाम पर पंजीकृत है, मगर यह गाड़ी इन दिनों बड़ेपुरा गुरुद्वारे में नहीं थी। मोहन सिंह ने बताया कि गाड़ी को पिछले चार माह से पूरनपुर के मोहनापुर गुरुद्वारे के सेवादार जोगा सिंह इस्तेमाल कर रहे थे। चार दिन पहले ही जोगा सिंह पंजाब जाने की बात कहकर गए थे। चर्चा है कि जोगा सिंह और उनका चालक गुरवंत सिंह पंजाबी पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन


पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार को एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तराखंड का था। गाड़ी पीलीभीत जनपद के अमरिया स्थित बड़ेपुरा गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह के नाम पर पंजीकृत थी। खुफिया एजेंसियों को पता चला कि अमृतपाल इसी गाड़ी में सवार होकर पंजाब तक पहुंचा था। इसके बाद से ही पुलिस ने छानबीन शुरू की। पंजाब पुलिस पीलीभीत पहुंची। 
विज्ञापन


बुधवार रात को अमरिया पुलिस सच्चाई जानने बड़ेपुरा गुरुद्वारे पहुंची तो बाबा मोहन सिंह नहीं मिले। इस बीच गुरुवार सुबह को मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने इस पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह गाड़ी वर्ष 2018 में ली थी, जो की गुरुद्वारे की सेवा में चलती थी। गुरुद्वारे में और भी 20-25 गाड़ियां हैं। जो सेवा में इस्तेमाल की जाती है। इस गाड़ी को करीब चार माह पूर्व पूरनपुर के मोहनापुर गुरुद्वारे के सेवादार जोगा सिंह को सेवा कार्य के लिए दे दिया गया था। तब से गाड़ी जोगा सिंह के पास ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगा सिंह ने फोन पर बताई थी यह बात 

उन्होंने कहा कि चार दिन पहले फोन पर हुई बातचीत में जोगा सिंह ने बताया था कि वह कार लेकर सेवा में पंजाब जा रहे हैं। उसके बाद से जोगा सिंह से कोई संपर्क नहीं हो सका। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। सोशल मीडिया से पता चला है कि यह गाड़ी पंजाब में बरामद की गई है। इससे अमृतपाल पंजाब गया था।

गुरुवार को पंजाब पुलिस मोहनापुर गांव पहुंची। यहां पुलिस ने जोगा सिंह की गाड़ी के चालक गुरवंत सिंह के पिता गुरमीत सिंह से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि चार-पांच माह पहले ही वह पंजाब से यहां आए हैं। बेटा गुरवंत गुरुद्वारे में गाड़ी चलाता है। गुरमीत सिंह ने बेटे के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह पंजाब पुलिस के पास है। 

जोगा सिंह ने फोन पर बताई थी यह बात 

उन्होंने कहा कि चार दिन पहले फोन पर हुई बातचीत में जोगा सिंह ने बताया था कि वह कार लेकर सेवा में पंजाब जा रहे हैं। उसके बाद से जोगा सिंह से कोई संपर्क नहीं हो सका। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। सोशल मीडिया से पता चला है कि यह गाड़ी पंजाब में बरामद की गई है। इससे अमृतपाल पंजाब गया था।

गुरुवार को पंजाब पुलिस मोहनापुर गांव पहुंची। यहां पुलिस ने जोगा सिंह की गाड़ी के चालक गुरवंत सिंह के पिता गुरमीत सिंह से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि चार-पांच माह पहले ही वह पंजाब से यहां आए हैं। बेटा गुरवंत गुरुद्वारे में गाड़ी चलाता है। गुरमीत सिंह ने बेटे के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह पंजाब पुलिस के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed