{"_id":"67c0ac152d6c51a5aa0aad18","slug":"amidst-promises-and-claims-commuters-are-facing-difficulties-on-the-dilapidated-connecting-roads-the-responsible-people-are-silent-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131491-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वादे-दावों के बीच बदहाल संपर्क मार्गों पर हिचकोले खा रहे राहगीर, जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वादे-दावों के बीच बदहाल संपर्क मार्गों पर हिचकोले खा रहे राहगीर, जिम्मेदार मौन
Thu, 27 Feb 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र में नवाबगंज हाईवे को जोड़ने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
पीलीभीत। सड़कों की जर्जर स्थिति को सुधार के प्रयास वादे और दावों तक सीमित हैं। बरखेड़ा क्षेत्र में दो ऐसे संपर्क मार्ग हैं जिनकी हालत लंबे समय से खस्ताहाल है। इसमें एक गांव बरगदा से होते हुए पूरनपुर असम हाईवे को जोड़ने मार्ग भी शामिल हैं। रोजाना सैकड़ों लोग इन मार्गों पर आवागमन करते हैं। मांग के बाद भी सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ाया गया। इससे राहगीर परेशान हैं।
बरखेड़ा क्षेत्र में सड़कों की बात करें तो ग्राम बरगदा से केसोपुर होते हुए पूरनपुर हाईवे पर मिलने वाला 14 किमी लंबा संपर्क मार्ग की हालत खराब है। ग्रामीणों का कहना है इस मार्ग पर छह किमी दायरे में गड्ढों की भरमार हैं। गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इस मार्ग से आठ गांव के लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके अलावा गजरौला क्षेत्र के करीब 10 गांव के लोग बीसलपुर और नवाबगंज जाने के लिए भी इस मार्ग का ही प्रयोग करते हैं।
0000
दौलापुर-नबावगंज गजरौला हाईवे पर तीन किमी दायरे में गड्ढों की भरमार
बरखेड़ा क्षेत्र में ही दौलापुर से नवाबगंज हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग की हालत भी खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तीन किमी़ लंबाई में सड़क कच्चे रास्ते में बदल गई हैं। करीब दो सालों से मार्ग पर तीन किमी दायरे में स्थिति खराब हैं। कई बार सुधार की मांग करने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा सका। लोगों का कहना है कि मार्ग से करीब 10 से अधिक गांव के लोग आवाजाही करते हैं। गड्ढों की भरमार होने से अव्यवस्थाएं हावी रहती हैं। हादसों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
0000
इन गांवों के लोगों को हो रही अधिक परेशानी
बरखेड़ा से दौलापुर होते हुए नबावगंज हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग से करोड़, दौलापुर, खगाई, लखनऊ कलां, गोंटिया, मोहम्मदगंज, रम्पुरा आदि गांव के हजारों लोग आवागमन करते हैं। वहीं बरगदा से पूरनपुर हाईवे को जोड़ने मार्ग से पचपेड़ा, कुरईया, फूटा कुआं, जारकल्लियां, नरायण ढेर, बसतना, पृथ्वी, नौंगाहा, केसोपुर आदि गांव के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। दोनों मार्गों की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दोनों सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र की कार्य को शुरू कराकर मार्च माह में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - अनुज सक्सेना, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब हैं। पीलीभीत जाने के लिए इन मार्गों का प्रयोग करते हैं। गड्ढें होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- भगवान दास, खजुरिया
गांव से हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इससे हादसों का भी खतरा बना रहता है। लंबे समय से कोई सुधार नहीं कराया गया। - कीरत प्रसाद, बरगदा
लंबे समय से मार्ग पर हालत खराब है। कई बार मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।- बाबू राम, पचपेड़ा