फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amenities like public convenience will be available at ration shops

अब राशन की दुकानों पर मिलेंगी जनसेवा केंद्र जैसी सहूलियतें

Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Amenities like public convenience will be available at ration shops
पीलीभीत/पूरनपुर। राशन डीलर की दुकान पर लगी ई-पॉश मशीन अब मात्र राशन वितरण के काम ही नहीं आएगी। जल्दी इन मशीनों को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से जोड़ा जाएगा। इसके बाद लोगों को कोटेदारों की दुकान से जनसेवा केंद्र जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। शुक्रवार को नगर के राशन डीलरों को इसका प्रशिक्षण दिया गया। शीघ्र ही गांवों के राशन डीलरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 850 राशन डीलर है। इनकी आय बढ़ाने को कॉमन सर्विस सेंटर व जन सेवा केंदा्रें की सेवाओं को देने को सक्षम बनाया जाएगा। इसके बाद डीलर राशन वितरण के लिए प्रयोग की जाने वाली ई पॉश मशीन से वे सभी सुविधाएं लोगों को दे सकेगे, जो जनसेवा केंद्र से मिलती है। राशन कार्ड ऑनलाइन कराना, यूनिट कटवाना आदि काम भी डीलर करेंगे।
विज्ञापन

राशन डीलरों की दुकानों से सीएससी की सुविधा देने को सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना में इसे शामिल किया है। इच्छुक डीलर और जो तकनीकी ज्ञान रखते हैं। ऐसे डीलरों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को पूरनपुर के राशन डीलरों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। शीघ्र ही देहात क्षेत्र के राशन डीलरों को भी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। -विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed