{"_id":"67ddabefab9f14e9cc0923bb","slug":"allegation-of-using-domestic-gas-cylinder-in-road-repair-photo-goes-viral-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132734-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क की मरम्मत में घरेलू गैस सिलिंडर के प्रयोग का आरोप, फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क की मरम्मत में घरेलू गैस सिलिंडर के प्रयोग का आरोप, फोटो वायरल
Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया घुंघचाई-दियूरियाकला मार्ग दो माह में ही उखडने लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क के गड्ढों काे भरने का काम करा रहे ठेकेदार पर तारकोल गर्म करने और अन्य कार्याें में घरेलू गैस सिलिंडर के प्रयोग का आरोप लगा है। कार्यस्थल पर रखे गैस सिलिंडर का फोटो भी वायरल हुआ है।
लोक निर्माण विभाग ने करीब दो माह पूर्व 3.76 करोड़ रुपये से घुंघचाई-दियूरियाकला मार्ग का निर्माण कराया था। निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। नतीजा यह हुआ कि सड़क महज दो महीने में ही टूटने लगी। बजरी उखड़ने के साथ ही गड्ढे भी हो गए हैं। उखड़ रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों से शिकायत की। इसके बाद सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में भी मनमानी की जा रही है। शुक्रवार को सड़क की मरम्मत कराने में ठेकेदार की ओर से घरेलू गैस सिलिंडरों के प्रयोग की सूचना और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामला चर्चा में आने के बाद सिलिंडर हटा दिए गए। घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग क्षेत्र में चर्चा का बना है।
सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। ठेकेदार सिलिंडर लेकर लाया था। मामले की सूचना मिलने पर सिलिंडर हटवा दिए गए। मानक के अनुरूप ही सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
- जमुना प्रसाद, जेई, लोक निर्माण विभाग