{"_id":"68c1c2c0a57938e3a403b7e2","slug":"allegation-of-negligence-in-treatment-of-bjps-office-in-charge-uproar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-143677-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपा के कार्यालय प्रभारी के इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपा के कार्यालय प्रभारी के इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा
Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा के कार्यालय प्रभारी हेमराज दिवाकर के इलाज में लापरवाही व चिकित्सकों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व सीएमओ डॉ. आलोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों को समझकर मरीज को भर्ती कराया गया।
मंगलवार रात करीब नौ बजे गजरौला के करीब भाजपा के कार्यालय प्रभारी हेमराज दिवाकर अपनी स्कूटी से जा रहे थे। अचानक आवारा पशु से टकरा गए। उनको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।
चिकित्सक ने तीमारदारों से अभद्रता करते हुए चोटिल मरीज के इलाज में लापरवाही की। जिस पर चिकित्सक व तीमारदार पक्ष में तीखी नोकझोंक हो गई। जिला अस्पताल में हंगामे की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए व दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद मरीज को सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया। मामला जिला अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराते हुए चोटिल का इलाज शुरू कराया गया।