{"_id":"66dca0d00f06aa2d8f0b97e4","slug":"allegation-of-fake-encounter-sp-workers-submitted-memorandum-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122136-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फर्जी एनकाउंटर का आरोप, सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फर्जी एनकाउंटर का आरोप, सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता।स्रोत:कार्यकर्ता
पूरनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ल को सौंपा। ज्ञापन में जौनपुर में हुए एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए रोष व्यक्त किया।
जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जौनपुर में फर्जी एनकाउंटर किया गया। कासगंज में महिला वकील की हत्या कर दी गई। नगर में मुस्लिम युवक चंगेज खां की हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से पिटाई की। ऐेसे में समझा जा सकता है कि आपराधिक घटनाएं चरम पर हैं।
ज्ञापन में कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भिजवाने, फर्जी एनकाउंटर के आरोपियों पर कार्रवाई कराने, चंंगेज खां की पिटाई के आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में तौफीक कादरी, राशिद खां, अहीद खां, मोहम्मद जावेद, सिकंदर साबरी आदि शामिल रहे।