{"_id":"58948f444f1c1b953fe80fac","slug":"akula-ngipur-purchasing-center-will-get-under-bisalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर मिल के अधीन रहेगा नगीपुर अखौला क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर मिल के अधीन रहेगा नगीपुर अखौला क्रय केंद्र
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीपुर अखौला (ब) गन्ना क्रय केंद्र का विवाद आखिरकार निस्तारित हो गया। फेडरेशन के एमडी ने अंतिम सुनवाई करने के बाद इसको बीसलपुर चीनी मिल के अधीन रखने का फैसला सुनाया। नगीपुर अखौला (ब) क्रय केंद्र पिछले कई सालों से किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के अधीन चल रहा था। पिछले वर्ष डालमियां शुगर मिल निगोही के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से मिलकर इसको अपने अधीन करा लिया था। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के अधिकारियों ने चालू पेराई सत्र में विभागीय अफसरों से उक्त क्रय केंद्र को पुन: अपने अधीन कराया। वर्तमान में उक्त केंद्र किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के अधीन ही चल रहा है। इस बीच डालमियां शुगर मिल निगोही के अधिकारियों ने किसान सहकारी चीनी मिल संघ(फेडरेशन) लखनऊ के एमडी वीके यादव के दरबार में अर्जी लगाकर इस के ंद्र को पुन: अपने अधीन कराने की मांग की थी। एमडी ने 27 जनवरी को अपने कार्यालय में इस मामले की अंतिम सुनवाई की। जिसमें विवाद का निस्तारण करते हुए क्रय केंद्र को बीसलपुर चीनी मिल के अधीन रहने का फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान दोनों चीनी मिलों के गन्ना विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। सीसीओ सेवकराम सिंह ने बताया कि एमडी का लिखित आदेश बृहस्पतिवार को किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर में पहुंच गया है।
विज्ञापन