{"_id":"6938686ef32640c1060c8b83","slug":"agriculture-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-149559-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सर्वाधिक धान खरीदने वाले क्रय केंद्र अब रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सर्वाधिक धान खरीदने वाले क्रय केंद्र अब रडार पर
Tue, 09 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अब धान क्रय प्रक्रिया में कितनी धांधली हुई इसकी जांच शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन के स्तर से अब सर्वाधिक व एक गाटे से अधिक धान खरीदने वाले क्रय केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसमें पांच केंद्र अधिकारियों की रडार पर भी हैं।
जिले में धान क्रय प्रक्रिया को पारदर्शी और शत-प्रतिशत सत्यापित करने के लिए प्रशासन ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। जिले में सर्वाधिक धान खरीदने वाले पांच क्रय केंद्रों और सबसे अधिक स्टॉक रखने वाले केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ऑटोमेटिक डिटेक्शन रिपोर्ट के जरिए सॉफ्टवेयर बिचौलियों की पहचान करेगा। दूसरे का गाटा जोड़कर धान तौल कराने वाले किसानों और कर्मचारियों पर सीधी कार्रवाई होगी। सभी धान क्रय केंद्रों पर शत-प्रतिशत वीडियोग्राफी और किसानों के मोबाइल नंबर पर कंट्रोल रूम द्वारा फीडबैक सत्यापन अनिवार्य किया है। अब तक जिले में 13,863 किसानों से 1,07,847 मीट्रिक टन धान आरएफसी सहित सभी क्रय एजेंसियों की ओर से खरीदा जा चुका है।