फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Agriculture department will get rats caught from farmers for investigation

Pilibhit News: कृषि विभाग जांच के लिए किसानों से ही पकड़वाएगा चूहे

Fri, 08 Sep 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department will get rats caught from farmers for investigation
अमरिया क्षेत्र में चूहों द्धारा बर्बाद की गई धान की फसल । संवाद
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में धान की फसल के चूहा दुश्मन बने हुए हैं। किसानों की शिकायत पर दो बार कृषि विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन चूहों से फसल को बचाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में अब कृषि विभाग ने किसानों को पिंजरा देकर चूहों को जिंदा पकड़कर देने की बात कही है, ताकि चूहोंं की जांच कराई जा सके। इधर, किसान धान की फसल की बर्बादी से खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

करीब 20 दिनों से अमरिया क्षेत्र के कई किसान चूहों से खासे परेशान हैं। चूहे धान की फसलों को कुतरकर बर्बाद कर रहे हैं। इनकी प्रजाति भी आम चूहों जैसी नहीं है। असामान्य आकार के ये चूहे चमगादड़ जैसे दिखते हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने जब कृषि विभाग को सूचना दी तो पीपीओ श्यामनरायन राम ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन मौके पर चूहे नहीं मिले।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम जांच के लिए चूहों के मल-मूत्र के नमूने ले गई थी। हालांकि अब तक अधिकारी यह पता नहीं लगा सके हैैं कि चूहे किस प्रजाति के हैं और उनकी रोकथाम का उपाय क्या है। इधर, चूहे लगातार धान की फसल बर्बाद कर रहे हैं। अब दो दिन पहले पीपीओ ने वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के साथ क्षेत्र में जाकर जांच की। उन्होंने किसानों से जांच के लिए जिंदा चूहे पकड़कर देने को कहा है। इसके लिए कुछ किसानों को पिंजरे उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
लापरवाही बरत रहा कृषि विभाग, तबाह हो रहे किसान
भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जांच के नाम पर कृषि विभाग खानापूर्ति कर रहा है। इससे किसान बर्बाद हो रहे हैं। करीब एक माह होने को है, लेकिन अभी तक चूहों की रोकथाम के लिए कुछ नहीं हो सका है। अब कृषि विभाग ने किसानों से ही जिंदा चूहे पकड़कर देने की बात कही है। यदि जल्द ही कृषि विभाग ने कोई चूहों की रोकथाम का कोई उपाय न किया तो आंदोलन किया जाएगा।
00
किसानों से चूहे पकड़कर देने को कहा है। पिंजरे भी दे दिए हैं। चूहा मिलने पर उसकी प्रजाति आदि के संबंध में जांच कराई जाएगी। - श्यामनरायन राम, पीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed