फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Agniveer will roam unemployed after five years

Pilibhit News: पांच साल बाद अग्निवीर घूमेंगे बेरोजगार

Sun, 07 Jan 2024 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Agniveer will roam unemployed after five years
पूरनपुर क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद वरूण गांधी । स्रोत - प्रतिन
पूरनपुर (पीलीभीत)। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि पांच साल बाद अग्निवीर के युवा गांवों में बेरोजगार घूमेंगे। नया रोजगार संविदा पर है। संविदा कर्मी आशा बहू, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी पहले से ही दुखी हैं। उनका मानदेय 8-10 साल से बढ़ा नहीं है, स्थायीकरण भी नहीं हुआ। पेंशन, बीमा अन्य कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी ने रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के गांव सिमरिया में अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि अग्निवीर के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को निर्धारित समय के बाद नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा। गांव में उनको रोजगार नहीं मिलेगा। वह छोटे-छोटे काम करने को मजबूर होंगे। क्या ऐसे में देश और वर्दी का यह अपमान नहीं होगा। देश के युवाओं का मनोबल नहीं गिरेगा। जो लाखों लोग हटाएंगे जाएंगे, उनकी कौन जिम्मेदारी लेगा। इन युवाओं ने हथियार चलाना सीखा, पूरी ट्रेनिंग ली। अब वह गांव में बेरोजगार रहेंगे तो क्या सुखी रहे पाएंगे। देश नारों से नहीं, बल्कि नीतियों से चलता है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि वह संविदा के रोजगार के खिलाफ नहीं हैं। मगर महंगाई के आधार पर इनका भी मानदेय बढ़ाया जाए। बीमा का लाभ दिया जाए। स्थायीकरण किया जाए। ताकि उनको भी लगे कि अब उनकी भी वैल्यू है। ऋण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि पिछले 10 साल में 13 लाख करोड़ के ऋण माफ किए गए हैं। इनमें से अधिकांश ऋण उद्योगपतियों के माफ किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- किसी गरीब का एक पैसा भी माफ नहीं हुआ है। अगर गांव का एक सामान्य आदमी लोन लेता है और वापस नहीं दे पाता तो उसके घर की कुर्की हो जाती है। संपत्ति जब्त कर ली जाती है। उद्योगपतियों के साथ ऐसा नहीं होता। उनका लोन माफ हो जाता है। सांसद ने रविवार को क्षेत्र के गांव सिमरिया, महाराजपुर, रुद्रपुर, जटपुरा, उदैय्यापुर, लाह, गजरौला, बिलहारी, दुधिया खुर्द, धर्मापुर, नौगवा आदि गांव में जनसंवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed