फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After failing in rape, woman hanged herself to death

Pilibhit News: दुष्कर्म में विफल रहने पर महिला की फंदे से लटकाकर जान ली

Mon, 15 Apr 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
After failing in rape, woman hanged herself to death
कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर (पीलीभीत)। पति की गैरमौजूदगी में पत्नी को घर पर अकेला देख कुछ लोग घर में घुस गए। आरोप है कि पत्नी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। विरोध पर उसकी फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी करने के लिए खटीमा गया था। आरोप है कि 17 जून को दयालपुर गांव निवासी रामकृपाल व सर्वेश दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आया। पत्नी को अकेला देख जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारपीट की और फंदे से लटकाकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

उसने इस आशय की सूचना पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना पुलिस और एसपी को पत्र दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अब दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी व हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed