{"_id":"66e6d7b8e6faea5dec01655c","slug":"after-abusing-the-youth-was-beaten-up-and-a-crowd-gathered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122502-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गालीगलौज के बाद युवक को पीटा, लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गालीगलौज के बाद युवक को पीटा, लगी भीड़
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे क्षेत्र में किसी बात को लेकर शुरू हुई गालीगलौज के बाद युवक की पिटाई कर दी गई। साथी ने किसी तरह युवक को बचाया और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर पट्टी निवासी शंकर लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को वह गांव के ही रामचंद्र के साथ पूरनपुर आया था। घर वापस जाने के लिए शाम वह असम हाईवे पर बस का इंतजार कर रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान वहां गांव दिलावरपुर निवासी उसके ममिया ससुर धर्मेंद्र और मौसिया ससुर श्यामाचरन पहुंच गए। दोनों उससे विवाद करने लगे। गाली-गलौज के बाद उसकी पिटाई कर दी। दोबारा पूरनपुर आने पर जान से मारने की धमकी दी। रामचंद्र ने अन्य लोगों की मदद से उसे बचाया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।