{"_id":"5e4c2a6e8ebc3ef2922de842","slug":"adopanchayt-pilibhit-news-bly3964372117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ी भारी...चार एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पड़ी भारी...चार एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवृष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर चार प्रभारी एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। यह कार्रवाई डीपीआरओ द्वारा की गई है।
डीपीआरओ प्रमोद यादव द्वारा पिछले माह स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत विकास योजना के कार्यों की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान डीपीआरओ ने ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर के प्रभारी एडीओ पंचायत को अपने-अपने ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे शौचालयों के लाभार्थियों की द्वितीय किश्त का मांग पत्र पांच फरवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। निर्धारित तिथि पर उक्त ब्लाकों के प्रभारी एडीओ ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इससे पूर्व इन चारों प्रभारी एडीओ पंचायत से दिसंबर में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में नवीन पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत के प्रस्ताव एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन इस प्रस्तावों को भी उपलब्ध नहीं कराया गया। डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम पंचायत विकास योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवेहलना करने पर ललौरीखेड़ा के प्रभारी एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार, बरखेड़ा के मोहम्मद रिजवान, पूरनपुर के मेहरबान सिंह राना और बीसलपुर ब्लाक के प्रभारी एडीओ पंचायत अवनीश कुमार को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी की गई है।
चार ब्लाकों के प्रभारी एडीओ पंचायत से स्वच्छ भारत मिशन और जीपीडीपी के तहत सूचना और प्रस्ताव मांगे थे। नियत तिथि पर प्रगति शून्य पाई गई। इस पर चार एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी गई है।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ