फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Admission Upadhi college

उपाधि महाविद्यालय में बीए और बीएससी में वंचितों के दाखिले का रास्ता साफ

Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Admission Upadhi college
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में बीए और बीएससी (बायो ग्रुप) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने से वंचित छात्रों के एडमीशन का रास्ता साफ हो गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने उपाधि महाविद्यालय को बीए और बीएससी की क्रमश 640 और 160 सीटें बढ़ाने की हामी भरी हैं, मगर इससे पूर्व विश्वविद्यालय टीम संसाधनों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

करीब पांच दशक पुराना एकमात्र शासकीय सहायता प्राप्त उपाधि महाविद्यालय अपने पुराने अस्तित्व की ओर लौटता नजर आ रहा है। चालू सत्र में महाविद्यालय को पूरी तरह से हाईटेक किया जा चुका है। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया तीन सितंबर से शुरू की गई थी। प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम चरण में ही बीए प्रथम वर्ष की सभी 640 सीटें और बीएससी (बायो ग्रुप) की 160 सीटें फुल हो गई। तमाम छात्र प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे। छात्रों की परेशानी को देखते हुए प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गर्ग ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बीए प्रथम वर्ष में 640 सीटें देने का आग्रह किया था। सांसद वरुण गांधी ने भी विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर उपाधि महाविद्यालय को आवश्यकतानुसार सीटें उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए प्रथम वर्ष की और 640 सीटें तथा बीएससी (बायो ग्रुप) प्रथम की 160 सीटें देने की हामी भर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय में सीटें देने से पूर्व उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए और बीएससी बायो ग्रुप की सभी सीटें फुल हो गई थी। प्रवेश लेने से कई छात्र वंचित थे। इस समस्या से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया। सांसद वरुण गांधी के सहयोग से विश्वविद्यालय ने बीए और बीएससी में सीटें देने की बात कही है। - डॉ. विनय कुमार गर्ग, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed