फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Admission in Jawahar Navodaya Vidyalaya stuck due to non-creation of certificate

Pilibhit News: प्रमाणपत्र न बनने से अटके जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश

Fri, 18 Apr 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Admission in Jawahar Navodaya Vidyalaya stuck due to non-creation of certificate
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चिह्नित किए गए 80 में से 40 परीक्षार्थियों के प्रवेश तो हो गए हैं, लेकिन 40 विद्यार्थियों के अभिभावक विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने करीब एक माह पूर्व कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए 80 विद्यार्थियों को चिह्नित किया था। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को स्थायी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित कक्षा पांच की अंक तालिका समेत कई प्रमाणपत्र लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

80 में से 40 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मांगे गए सभी प्रमाणपत्र विद्यालय में जमा कर दिए थे। उसके बाद उन 40 विद्यार्थियों के प्रवेश हो गए। शेष 40 विद्यार्थियों के अभिभावक अभी-तक प्रमाणपत्र नहीं बनवा पाए हैं। वह अभिभावक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। बताया जाता कि जब तक प्रमाणपत्र नहीं बन पाएंगे, तब तक प्रवेश भी नही हो पाएंगे। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि जिन 40 विद्यार्थियों के प्रवेश नहीं हो पाए हैं। उन विद्यार्थियों के अभिभावकों से एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र बनवाकर विद्यालय में जमा करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed