{"_id":"6a9dba54e6eff72f910904cf","slug":"administration-gets-tough-after-boat-accident-operations-banned-as-water-level-rises-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168190-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाव हादसे के बाद प्रशासन सख्त जलस्तर बढ़ने पर संचालन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाव हादसे के बाद प्रशासन सख्त जलस्तर बढ़ने पर संचालन पर रोक
विज्ञापन
कलीनगर। ढकिया घाट पर तीन घंटे के अंतराल में दो नाव पलटने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने नाव संचालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।
रविवार को तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्राम प्रशासक से जानकारी ली। उन्होंने जलस्तर बढ़ने और नदी का बहाव तेज होने पर नाव का संचालन न करने की हिदायत दी। हादसे में नाव और सब्जी के नुकसान का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगरिया खुर्द कला ग्राम पंचायत की सीमा में ढकिया घाट पर शनिवार को दिन में दो बार नाव पलटने की घटना हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में शारदा का जलस्तर बढ़ने पर आसपास का क्षेत्र टापू में तब्दील हो जाता है। ऐसे में नगरिया और ढकिया क्षेत्र के करीब 300 परिवारों के लिए नाव ही नदी पार करने का प्रमुख साधन है।
तहसीलदार ने बताया कि हादसे में हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।