फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ADM found garbage overflowing in the city, stopped the salary of the sanitation inspector

Pilibhit News: एडीएम को शहर में बजबजाती मिली गंदगी, सफाई निरीक्षक का रोका वेतन

Wed, 31 Jul 2024 05:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
ADM found garbage overflowing in the city, stopped the salary of the sanitation inspector
शहर में चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करती एडीएम।स्रोत:एडीएम
पीलीभीत। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई नालों में गंदगी के ढेर मिले। इसपर सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। यही नहीं गुणवत्ता विहीन बन रहे नाले का काम भी रुकवा दिया। मामले में दोनों अवर अभियंताओं से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

शहर में निर्माणाधीन नालों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यही नहीं हल्की बारिश में ही शहर की सड़कों पर पानी भर जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से नालों की कराई गई तली झाड़ सफाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया सुबह भ्रमण पर निकल पड़ीं।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी पहुंचकर साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड में गंदगी के ढेर मिले और नाले भी भरे हुए थे। इसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। मोहल्ले वालों से सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने गईं। अवर अभियंता से जानकारी ली। मौके पर पतली सरिया का प्रयोग करने के साथ पानी के बीच ही काम को पूरा किया जा रहा था। काम को तत्काल बंद करा दिया गया। मामले में नगर पालिका के जेई से नालों को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही ईओ को नोटिस जारी किया गया है।




--
शहर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। सिर्फ कागजों में दावा किया जा रहा है। लापरवाही पर सफाई निरीक्षक को वेतन रोका गया है। ईओ को नोटिस जारी किया जा रहा है। निर्माणाधीन नाले का काम भी बंद करा दिया गया है।
- ऋतु पूनिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed