{"_id":"6a15f4d65716418c86009e2a","slug":"adco-and-dg-district-cooperative-bank-will-investigate-the-case-of-suspended-secretary-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-160453-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एडीसीओ व डीजी जिला सहकारी बैंक करेंगे निलंबित सचिव के प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एडीसीओ व डीजी जिला सहकारी बैंक करेंगे निलंबित सचिव के प्रकरण की जांच
विज्ञापन
बी-पैक्स कनाकोर के सोसाइटी सचिव 24 लाख की वित्तीय अनियमितता में मिले दोषी, सहकारिता विभाग ने जांच कमेटी की गठित
पीलीभीत। सहकारिता विभाग में 24 लाख की वित्तीय अनियमितता सहित तीन लाख की उर्वरक बेचकर पैसे गबन करने में निलंबित किए गए बी-पैक्स कनाकोर के सोसाइटी सचिव के प्रकरण में जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। जांच कमेटी को 15 दिन में जांच रिपोर्ट विभाग को देने के आदेश दिए गए हैं।
बी-पैक्स कनाकोर के सचिव पंकज कुमार की सोसाइटी निरीक्षण में किसानों को देने वाले ऋण में लाखों के पोस्ट की देरी, उर्वरक की समय से खपत नही करने में नुकसान, उर्वरक बेचने के बाद लगभग तीन लाख के गबन सहित अन्य लगभग 24 लाख की वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण अधिकारियों की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद एआर -कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की ओर से गंभीरता दिखाते हुए सोसाइटी सचिव पंकज कुमार को सोमवार को निलंबित कर दिया गया।
मंगलवार को डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की ओर से विभागीय गबन व वित्तीय अनियमितता के आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ विभागीय स्तर से जांच बैठाते हुए एडीसीओ तहसील कलीनगर व डीजी जिला सहकारी बैंक की दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। संवाद