फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Activists of Hindu organization stopped the cleaning being done on the disputed land.

Pilibhit News: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विवादित जमीन पर की जा रही सफाई को रोका

Mon, 26 Feb 2024 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Activists of Hindu organization stopped the cleaning being done on the disputed land.
गांव उदयपुर का मामला, दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत, नायब तहसीलदार करेंगे जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द में एक विवादित जमीन को कब्रिस्तान बताकर साफ-सफाई कर रहे लोगों को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हटा दिया। शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं।
भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने रविवार को गांव उदयपुर में टीम के साथ पहुंचकर एक विवादित जमीन पर साफ-सफाई रहे लोगों को हटा दिया। उनका दावा था कि जमीन पर साफ-सफाई कर कई जगह मिट्टी एकत्र कर कब्रों का रूप दिया जा रहा था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर एक समुदाय के लोग कूड़ा, करकट डालते थे। दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने जमीन पर कब्रिस्तान होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि मामला एसडीएम कोर्ट में पहुंचा। एसडीएम कोर्ट से यथा स्थिति के आदेश हुए। रविवार को एक समुदाय के लोगों ने जमीन पर साफ-सफाई कर कब्रें बना दी। जिनको हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव निवासी दूसरे पक्ष के बरकत शाह, साबिर शाह, नदीम शाह आदि ने सीओ कार्यालय और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष के लोगों का तर्क है कि यहां कब्रिस्तान ही है। पूर्व में विवाद पर अफसरों ने समझौता कराकर जमीन काे कब्रिस्तान में दर्ज कराने का आश्वासन भी दिया था।

आरोप है कि रविवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कब्रिस्तान जाने से रोक दिया। कब्रों को क्षतिग्रस्त भी किया। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में सोमवार को आया। एक पक्ष की ओर से शिकायत पर नायब तहसीलदार को जांच सौंपी है। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed