फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action plan for dilapidated Daga bridge ready, grills erected to stop vehicles

Pilibhit News: जर्जर डगा पुल की कार्ययोजना तैयार, वाहनों को रोकने के लिए खड़े किए ग्रिल

Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Action plan for dilapidated Daga bridge ready, grills erected to stop vehicles
जर्जर डगा पुल पर आवागमन रोकने के​ लिए खड़े किए गए ग्रिल। संवाद
कलीनगर। जर्जर डगा पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने में अभी लंबा समय लगेगा। पत्राचार के बाद लोक निर्माण और सेतु निगम के अफसरों ने स्थलीय निरीक्षण कर पुल को कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। शासन की मंजूरी के बाद सेतु निगम पुल का निर्माण कराएगा। वहीं, वाहनों को रोकने के लिए ग्रिल लगा दिए गए हैं। पुल के जर्जर होने से लोग लंबा चक्कर काटकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र में बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल पर दरारें पड़ने के बाद पुल से आवागमन बंद करा दिया गया। उत्तराखंड को जोड़ने वाले पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल से होकर गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए कलीनगर पुल आवागमन कराने की व्यवस्था शुरू की गई थी। पुल पर आवागमन बंद होने से मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब तीन हजार वाहनों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पीटीआर के पर्यटन स्थल आने वाले सैलानियों को भी पुल पर आवागमन बंद होने से भटकना पड़ रहा है। कुछ वाहन सवार कलीनगर पुल तो कुछ पिपरिया संतोष गांव के रास्ते आवागमन कर रहे हैं। इससे उन्हें करीब पांच किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इधर करीब एक माह तक पुल निर्माण को लेकर प्रक्रिया शून्य रही। हेड वर्क्स खंड की ओर से पुल की मियाद पूरी होने का हवाला देकर निर्माण कराने को पत्राचार किया। इसके बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हेड वर्क्स खंड, लोक निर्माण और सेतु निगम के अधिकारियों का पुल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति को परखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किया गया कि पुल का निर्माण सेतु निगम कराया। इसके बाद निर्माण कार्य को लेकर पुल को कार्ययोजना में शामिल किया गया। हालांकि अभी शासन की मंजूरी का इंतजार है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया में भी समय लगेगा।

आवागमन रोकने को दीवार तोड़कर खड़े किए गए ग्रिल
डगा पुल पर दरारें पड़ने के बाद हेडवर्क्स खंड की ओर से सुरक्षा के लिहाज से आवागमन रोकने के लिए पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी की गई थी। चंद दिनों के बाद बाइक सवार राहगीरों ने दीवार के कुछ हिस्से को तोड़कर आवागमन शुरू कर दिया था। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया था। विभाग की ओर से सुरक्षा के लिहाज से ग्रिल लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। बृहस्पतिवार को विभाग की ओर से आवागमन रोकने के लिए दीवार को तोड़ पुल के दोनों ओर ग्रिल खड़े किए।

बड़े वाहनों के आवागमन में हो रही अधिक परेशानी
पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। उत्तराखंड के सितारगंज, टनकपुर समेत अन्य इलाकों के वाहनों में पत्थर, मौरंग, बजरी समेत अन्य सामग्री को लेकर बड़े वाहनों का इस मार्ग से ही आना-जाना होता है। ऐसे में पुल पर आवागमन बंद होने से बड़े वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


वर्जन
पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा। इसे कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। अन्य ग्रिल आदि लगाने का कार्य हेड वर्क्स खंड की ओर से कराया जा रहा है। एसपी गौतम, एई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed