{"_id":"637fc6419cf56416dc4325fc","slug":"acident-pilibhit-news-bly504882178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बहन की सगाई कर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बहन की सगाई कर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बिलसंडा/ पूरनपुर। खंदनिया बाबा देव स्थल से बहन की सगाई कर लौट रहे गांव पसगवां निवासी आत्माराम (22) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। चालक हेलमेट नहीं पहने था। एक अन्य घटना में पूरनपुर में गांव रंपुरा कपूरनगर निवासी साइकिल सवार ओमकार (45) की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने बाइक सवार की पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
बिलसंडा के गांव पसगवां निवासी रामपाल ने बताया कि उनकी पुत्री पूनम का बृहस्पतिवार को बीसलपुर रोड स्थित खंदनिया बाबा देवस्थल पर सगाई का कार्यक्रम था। शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिवार के लोग घर लौट रहे थे। बेटा आत्माराम बाइक पर ममेरी बहन किरन को लेकर आ रहा था। बीसलपुर रोड पर कृष्णा नरेश महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आत्माराम की बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में आत्माराम की मौके पर मौत हो गई जबकि किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल किरन को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
इधर पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मुन्नी देवी ने बताया उनका भाई गांव रंपुरा कपूरनपुर निवासी ओमकार मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से ओमकार घुंघचाई क्षेत्र में मजदूरी करने गया था। शाम करीब छह बजे साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में बंडा रोड पर शहबाजपुर गांव के पास बाइक सवार की चपेट में आने से ओमकार की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में बाइक और चालक दोनों पुलिस के हवाले कर दिए।