फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

घरेलू गैस सिलिंडर फटने से दीवार गिरी, तीन घायल

Wed, 05 Oct 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

माधोटांडा गांव के एक घर में सोमवार रात अचानक रसोई में रखा गैस सिलिंडर फट गया।इससे घर का लिंटर चटखने के साथ दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया।हादसा माधोटांडा गांव के विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र से सटी कॉलोनी का है।

विज्ञापन
acident
माधोटांडा गांव में सिलेंडर फटने से क्षतिग्रस्त हुई दीवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। माधोटांडा गांव के एक घर में सोमवार रात अचानक रसोई में रखा गैस सिलिंडर फट गया। इससे घर का लिंटर चटखने के साथ दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। दीवार की चपेट में आकर घर में सो रहे तीन लोग घायल हो गए। जोरदार धमाका होने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसा माधोटांडा गांव के विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र से सटी कॉलोनी का है। कॉलोनी के रहने वाले राहुल शाह ने बताया कि सोमवार को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। रसोई में रखा सिलिंडर भी परिजन ने बंद कर दिया था। रात करीब एक बजे अचानक सिलिंडर फट गया। लिंटर चट गया। दीवार की ईंटें दूर जाकर गिरीं। ईंटों की चपेट में आकर राहुल और पत्नी साहीन के अलावा वहन फरजाना घायल हो गए। शोर शराबे पर लोग जमा हो गए। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। हालांकि आग नहीं लगी। घायलों को उपचार के लिए गांव में प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed