फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of sexual abuse by deceiving, fed medicine twice when she became pregnant

Pilibhit News: झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, दो बार गर्भवती होने पर खिलाई दवा

Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexual abuse by deceiving, fed medicine twice when she became pregnant
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवक नाबालिग युवती का यौन शोषण लंबे समय से करता आ रहा है। अब वह बालिग हो चुकी है। आरोप है कि युवक उसका दो बार गर्भपात भी करा चुका है। बीते दिनों युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को बरेली, गोरखपुर, बागेश्वर भेजा, लेकिन कहीं भी खुद नहीं पहुंचा। तीन दिन बाद घर लौटी युवती ने घटना की जानकारी परिजन को दी। पंचायत हुई, इसमें युवती के परिजन को आरोपी पक्ष ने खरी-खोटी सुनाकर शादी से इनकार कर दिया। अब मामले की एसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पीड़िता ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि दूसरे गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके नाबालिग होने के बाद भी अपने दोस्त के साथ गांव के समीप स्थित फार्म हाउस पर ले जाकर यौन शोषण किया। इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली। उसके दो बार गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया।
विज्ञापन

17 जुलाई को घर से भागकर शादी करने का झांसा देकर उसने बाइक से उसे पूरनपुर रेलवे स्टेशन छोड़ा और बरेली चलने पीछे से आने की जानकारी दी। मगर आरोपी बरेली नहीं गया। इसके बाद युवती को गोरखपुर पहुंचने ओर इसके बाद बागेश्वर पहुंचने को कहा। मगर, आरोपी नहीं पहुंचा। इस पर तीन दिन बाद युवती अपने घर आ गई। युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन से आरोपी के पिता से बात की। पंचायत में आरोपी के परिजन ने उसके पिता को खरी-खोटी सुनाकर शादी से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed